Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भाजपा जिलाध्यक्ष ने ली नगर निगम में बैठक, कांग्रेस पार्षदों ने ली आपत्ति

भाजपा जिलाध्यक्ष ने ली नगर निगम में बैठक, कांग्रेस पार्षदों ने ली आपत्ति
छिंदवाड़ा
27-Feb-26
छिन्दवाड़ा

कांग्रेस पार्षद दल ने कहा कि पहले भाजपा के सांसद ने अपने करीबियों और चहेतों को विभिन्न माध्यमों से उपकृत कर निगम का बंटाधार कर दिया। अब बची खुची निगम की स्थिति को पूरी तरह तबाह करने के लिए भाजपा के जिलाध्यक्ष आए हैं। निगम पूरी तरह कंगाल हो चुकी। स्वच्छता में पूरी तरह पिछड़ी हुई। सांसद की नौटंकी देखने के बाद अब भाजपा जिलाध्यक्ष की नौटंकी का दृश्य जनता देखेगी। यह बात कांग्रेस पार्षद दल ने निगम आयुक्त को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए कही। 

कांग्रेस पार्षदगणों ने आयुक्त से कहा कि वे यह जानना चाहते हैं कि महापौर सिर्फ 34 वार्ड के है जो भाजपा समर्थित है या फिर सम्पूर्ण 48 वार्ड के हैं या फिर सिर्फ और सिर्फ भाजपा पार्टी के है? निगम अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष सहित समस्त कांग्रेस पार्षद दल को किस साजिश व षड्यंत्र के तहत आयोजित बैठक से दूर रखा गया है। चूंकि पूर्व से ही सतत रूप से कांग्रेस पार्षद दल द्वारा निगम क्षेत्र व जनता से जुड़े हुए सम्पूर्ण संवेदनशील व असंवेदनशील विषयों पर आयुक्त को अवगत कराते आ रहा है। जनता पर थोपे गए भारी भरकम टैक्स का विरोध करते आ रहा है। क्या महापौर ने इसी भय से कांग्रेस पार्षद दल को आयोजित बैठक से दूर रखा है कि पुनः जनता से जुड़े इस अति गम्भीर विषय को कांग्रेस के पार्षद उठाएंगे।

ज्ञापन प्रस्तुत करते समय धर्मेन्द्र सोनू मागो, श्रीमती हंसा दाढ़े, प्रबल सक्सेना, श्रीमती सरला सिसोदिया, श्रीमती मंजू बैस, श्रीमती नौशिन कुरैशी, श्रीमती संगीता पवार, श्रीमती श्रद्धा पटेल, तरूण कराड़े, श्रीमती सरिता काले, राहुल मालवी, आकाश मोखलगाय, ब्रजेश टिंकू राय, अनुराग सराठी व नदीम अहमद उपस्थित रहे।  
Share News On