नीट परीक्षा में मधुर जैन ने हासिल की शानदार सफलता
शिक्षा
19-Jul-26
सरकारी मेडिकल कॉलेज में मिला प्रवेश

छिंदवाड़ा
जिले के सिंगोड़ी निवासी मधुर जैन ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 94 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता प्राप्त की है। उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की पात्रता भी प्राप्त हुई है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और समाज में हर्ष का वातावरण है।
मधुर जैन, सिंगोड़ी निवासी स्वर्गीय श्री रमेश प्रसाद जैन (रेंजर साहब) के पौत्र एवं श्री रघुनंदन जैन के सुपुत्र हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। मधुर की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि तारण तरण दिगंबर जैन समाज का भी मान बढ़ाया है। समाजजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
समाज के वरिष्ठजनों एवं शुभचिंतकों ने मधुर जैन को नीट परीक्षा में सफलता और सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर समाज और देश का नाम रोशन करें। सभी ने मंगलकामना व्यक्त की कि श्री गुरु महाराज की असीम कृपा उन पर सदैव बनी रहे तथा वे अपने जीवन में निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।