Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

माचागोरा डेम में 53.3 प्रतिशत पानी का हुआ भराव

माचागोरा डेम में 53.3 प्रतिशत पानी का हुआ भराव
छिंदवाड़ा
28-Jul-25
जिले में अब तक 1059 मिमी वर्षा दर्ज

छिंदवाड़ा

सावन के महीने में लगातार बारिश ने जिले के सभी छोटे-बड़े तालाब और जलाशयों को लबालब कर दिया है। इसके अलावा जिले के सभी छोटे-बड़े नदी नालों में भी पानी ओवरफ्लो बह रहा है। जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 1059 मिमी वर्षा में हो चुकी है तो वहीं माचागोरा डेम में 53.3 प्रतिशत जल भराव हो चुका है। विगत दो दिनों से चल रही ठंडी तेज हवाओं के कारण वातावरण में भी काफी ठंड महसूस हो रही है। इस सप्ताहांत तक लगातार या रिमझिम बारिश की संभावना जताई जा रही है।


जिले की औसत वर्षा 1059 मि.मी. है तथा जिले में अभी तक 560.4 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 624 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 28 जुलाई 2025 को प्रातः 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 2.4 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 28 जुलाई 2025 को प्रातरू 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान तहसील छिंदवाड़ा में 10.2, मोहखेड़ में 2.2, चौरई में 03, बिछुआ में 1.6, परासिया में 1.2, जुन्नारदेव में 3.6 और उमरेठ में 4.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 496.2, मोहखेड़ 491.1, तामिया में 614, अमरवाड़ा में 606.6, चौरई में 512, हर्रई में 820.5, बिछुआ में 448.8, परासिया में 423.9, जुन्नारदेव में 562.8, चांद में 588.1 और उमरेठ में 621.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
Share News On