Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

छिंदवाड़ा में बाबा अमरनाथ के भक्तों ने किए दर्शन

छिंदवाड़ा में बाबा अमरनाथ के भक्तों ने किए दर्शन
धर्म
28-Jul-25
अनगढ़ हनुमान मंदिर में हिमशिवलिंग का किया पूजन

छिंदवाड़ा

सावन माह के तीसरे सोमवार को स्थानीय अनगढ़ हनुमान मंदिर में बाबा अमरनाथ के भक्तों ने दर्शन किए। शिव शक्ति सेवा मंडल के सदस्यों ने हिमशिवलिंग की प्रतिकृति बनाई। मंडल सेवादार कृष्णा सेठिया और राकेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया की 24 वे वर्ष में यह शिवलिंग  रुद्राभिषेक हेतु बनाया जा रहा है। हिम शिवलिंग का निर्माण 1000 किलो बर्फ से मंडल सेवादार कलाकार चैतन्य सोनी टिंकू एवं अन्य सेवादारों के द्वारा बनाया गया है। जो भक्त बाबा अमरनाथ जी की यात्रा पर नहीं गए हैं उन्होंने अनगढ़ हनुमान में हिमशिवलिंग के दर्शन किए। परम पूज्य महामंडलेश्वर नागेंद्र ब्रह्मचारी के सानिध्य में देश की पावन नदियों  और तीर्थों के जल से वैदिक मंत्रोच्चारण से दूध, दही, घी, पंचामृत के साथ एवं हर हर महादेव बम बम भोले के जयकारों के साथ बाबा अमरनाथ का अभिषेक किया गया और इसके बाद आरती की गई। शाम को अभिषेक के बाद साबूदाने की खिचड़ी और खीर प्रसाद का वितरण किया गया। श्री सेठिया ने बताया कि अनगढ़ हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा सुबह 6 बजे से 30 शिवलिंगों का प्रतिदिन अभिषेक किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण आकर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं।


छिंदवाड़ा से 419 भक्तों ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन

श्री सेठिया ने बताया कि मंडल द्वारा बाबा अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालु भक्तों को यात्रा से संबंधित सभी सुविधाएं और मार्गदर्शन प्रदान करता है। इस वर्ष मंडल के द्वारा जिले से 419 यात्रियों ने बाबा अमरनाथ जी के दर्शन किए हैं मंडल द्वारा विगत 23 वर्षों में 13 हजार से अधिक यात्रियों के पंजीयन करवाए जा चुके हैं।
Share News On