दिन दहाड़े जनरल स्टोर में दो लड़कियों ने की चोरी
क्राइम
28-Jul-25
सीसीटीवी कैमरे में घटना हुई कैद, मालिक ने पुलिस में की शिकायत
छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा
गोलगंज क्षेत्र में संचालित एक जनरल स्टोर्स में दोपहर दो लड़कियों ने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना दोपहर करीब 12 से 12.30 बजे के बीच की बताई जा रही है। दुकान मालिक ने चोरी की घटना की शिकायत कोतवाली में की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

गोलगंज क्षेत्र निवासी राहुल काबरा ने बताया कि उनके पिता राजकुमार काबरा मेन रोड में काबरा जनरल स्टोर्स का संचालन करते हैं। दोपहर 12 से 12.30 बजे के बीच दो लड़कियां उनके जनरल स्टोर में आई। उनमें से एक लड़की ने मेरे पिता को कुछ सामान दिखाने के लिए कहा। मेरे पिता सामान निकालने लगे तभी दूसरी लड़की ने क्रीम के 4 डब्बे चोरी करते हुए अपने साथ लाए झोले में रख लिए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फरियादी राहुल काबरा ने बताया कि वे पेशे से वकील भी है। प्रतिदिन शाम को वे सीसीटीवी कैमरे में दिनभर की घटनाओं की जानकारी लेते हैं। रोज की तरह सोमवार की शाम को वे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देख रहे थे तभी उन्हें यह घटना दिखाई दी। श्री काबरा ने तुरंत ही चोरी की घटना की शिकायत थाना कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।