Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पुरूषोत्तम मास में कथा श्रवण अत्यंत लाभकारी: आचार्य अनिल शास्त्री

पुरूषोत्तम मास में कथा श्रवण अत्यंत लाभकारी: आचार्य अनिल शास्त्री
छिंदवाड़ा
17-May-26
बसंत कॉलोनी में आयोजित भागवत कथा में संतों के आचरण पर डाला प्रकाश

छिंदवाड़ा

बसंत कॉलोनी में स्थित शिव मंदिर में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा से पूरे क्षेत्र का वातावरण धर्ममय बना हुआ है। आज की कथा में वृंदावन के भागवत मर्मज्ञ डॉक्टर अनिल शास्त्री ने परीक्षित के श्राप की कथा सुनाई। कथा वाचते हुए उन्होंने कहा कि संत ब्राह्मणों का निरादर नहीं करना चाहिए। साधु अवज्ञस तुरंत भवानी, कारि कल्याण अखिल के हानि संतो के अपराध से पुण्य नष्ट होते हैं, पाप की वृद्धि होती है जबकि संत दर्शन से पुण्य की वृद्धि होती है। आचार्य श्री ने विदुर मैत्रेय संवाद के माध्यम से चतुर श्लोकी की भागवत के बारे में प्रकाश डाला। महाराज जी ने बताया कि भगवान तो करुणा वरूणालय है कोई यदि गाली दे अथवा पूजा करें, सबका समभाव से आदर करते हैं। भगवान नारायण ने ब्रह्मा को सृष्टी करने का वरदान दिया। ब्रह्मा ने चार प्रकार की सृष्टि की रचना कर संकल्प पूरा किया। 
       
रविवार के दिन भी बड़ी संख्या में भागवत कथा का श्रवण करने हेतु श्रद्धालु बसंत कॉलोनी पहुंच रहे हैं । ध्यान रहे पुरुषोत्तम मास में कथा श्रवण को अत्यंत लाभकारी बताया गया है। पीजी कॉलेज जन भागीदारी समिति अध्यक्ष भारत घई द्वारा भागवत कथा हेतु विशेष सहयोग प्रदान किया जा रहा है। श्री घई द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय जल की व्यवस्था एवं प्रतिदिन संपूर्ण कथा क्षेत्र में स्वच्छता हेतु टीम बनाकर कार्य कराया जा रहा है। उनके सहयोग के लिए राधा कृष्ण महिला मंडल की अध्यक्ष रीता मिनोचा ने उनका सम्मान कर आभार प्रकट किया।
Share News On