Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

शहर की स्वच्छता को लेकर जन अभियान परिषद ने किया कार्यक्रम

शहर की स्वच्छता को लेकर जन अभियान परिषद ने किया कार्यक्रम
छिंदवाड़ा
17-May-26
छिंदवाड़ा

रविवार को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा पी जी कालेज में समाजसेवा में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के साथ शहर में स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि छिंदवाड़ा को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने हम सभी शासकीय अशासकीय स्तर पर अपना सक्रिय योगदान देंगे। समाजसेवी विनोद तिवारी ने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत अपने घर से करे उसके साथ साथ सार्वजनिक स्थलों पर न गंदगी करे न करने दे। 

परामर्शदाता श्रीमति लता नागले ने कहा कि स्वच्छता की दिशा में हमारा एक कदम छिंदवाड़ा को नम्बर वन शहरों की श्रेणी में ला सकता है। सामाजसेवी श्यामलराव ने कहा कि जब तक हम सभी नागरिक सार्वजनिक स्थलों में अपने प्रतिष्ठान का घरों का कचरा फेंकना बंद नहीं करेंगे कैसे हम अपने शहर की रैंकिंग को फाइव स्टार रैंकिंग की बढ़ेंगे। कार्यक्रम के अंत में परामर्शदाता श्रीमति तृप्ति सिंह ने कहा कि अपने अपने घरों का गीला कचरा सूखा कचरा हमेशा घरों में आने वाला कचरा रथ में अलग अलग डाले एवं अपने गली मोहल्लों में सार्वजनिक स्थल पर गंदगी न करे। कार्यक्रम में एम एस डब्ल्यू की छात्रा कामिनी कहार ने स्वच्छता अपनाने स्वच्छता गीत से सभी में से स्वच्छता का संदेश दिया।कार्यक्रम के अतः में आशीष साहू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share News On