Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

विपत्ति के समय भागवत कथा सुनने से होता हैं लाभ: नागेंद्र ब्रह्मचारी

विपत्ति के समय भागवत कथा सुनने से होता हैं लाभ: नागेंद्र ब्रह्मचारी
छिंदवाड़ा
01-Jun-26
छिंदवाड़ा

पुरुषोत्तम मास के पावन  अवसर पर स्थानीय अनगढ़ हनुमान मंदिर में संगीतमयी दिव्य भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा में भगवताचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य नागेंद्र ब्रह्मचारी के मुखार बिन्द से पहले दिन भागवत महात्म की कथा का श्रवण लाभ लिया। कथा के पहले दिन राजा परीक्षित, सनकादिक ऋषियों, 84 कोष परिक्रमा, वृंदावन की महिमा सहित अनेक छोटी-छोटी कथाओं को सरल तरीके श्रोताओं को सुनाया गया। अनगढ़ हनुमान मंदिर में कथा श्रवण करने बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
Share News On