आईटीआई में प्रवेश लेने के लिये च्वाईस फीलिंग 30 जून तक
शिक्षा
01-Jun-26
छिन्दवाडा
शासकीय ग्रीन आईटीआई छिंदवाड़ा के नोडल प्राचार्य शुभम निमजे ने बताया कि आईटीआई में प्रवेश 2026 के लिये जिले में संचालित समस्त 08 शासकीय आईटीआई में एनसीवीटी/एससीवीटी के विभिन्न व्यवसायों में कुल 1656 सीटों में प्रवेश होना है। संस्था में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी आईटीआई में प्रवेश 2026 में प्रवेश लेने के लिए विभागीय पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर या वेबसाइट https://mpiticounseling.co.in प्रवेश रजिस्ट्रेशन 2026 पर जाकर रजिस्ट्रेशन किये जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदकों के लिये रजिस्ट्रेशन/रजिस्ट्रेशन में त्रुटिसुधार 26 मई 2026 से 30 जून 2026 नियत की गई है। आवेदक इच्छित संस्थाओं तथा व्यवसायों की प्राथमिकता क्रम का चयन च्वाईस फीलिंग 01 जून से 30 जून तक कर सकते हैं।