Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

देशभर में सुने और पसंद किए जा रहे कुंवर विश्वेश चंदेल के शिव भजन

देशभर में सुने और पसंद किए जा रहे कुंवर विश्वेश चंदेल के शिव भजन
छिंदवाड़ा
15-Jul-25
भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योर्तिलिंगों की आराधना है यह लोकप्रिय भजन

छिंदवाड़ा

अपनी मधुर आवाज से शिव भक्तों को लुभाने वाले श्री चंदेल का जन्म छिंदवाड़ा के एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ। उनके पिता स्व. श्री केशरी चंदेल अक्षत छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे। मां सरस्वती की कृपा कुंवर विश्वेश चंदेल पर बचपन से ही रही। स्कूल से लेकर जिले के संगीत मंचों पर उन्होंने बालपन से ही अपनी मधुर  आवाज में गीत प्रस्तुत किए हैं। उनकी आवाज सुनकर तत्कालीन संगीतज्ञ अक्सर यही कहते थे कि एक दिन ये बच्चा संगीत की दुनिया में जरूर छिंदवाड़ा का नाम रोशन करेगा और उनकी भविष्यवाणी सच साबित हो रही है। 



ऐसा पहली बार हो रहा होगा जब छिंदवाड़ा की धरती पर जन्मे किसी भजन गायक को इतनी लोकप्रियता मिली हो। सावन माह में भगवान शिव के भजन वैसे भी सुने जाते हैं लेकिन इन दिनों छिंदवाड़ा में जन्मे, पले और बड़े हुए प्रख्यात गायक कुंवर विश्वेश चंदेल के गाए शिव भजन की चर्चा चारों ओर चल रही है। उनके भजन में भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योर्तिलिंगों का वर्णन होने से एक बार में ही 12 ज्योर्तिलिंगों की स्मृति चित्त में उभर आती हैं और श्रोता शिव भक्ति में लीन हो जाता है। ये जादू है देश में तेजी से लोकप्रिय हो रहे छिंदवाड़ा के कुंवर विश्वेश चंदेल की आवाज का। 

श्री चंदेल ने छिंदवाड़ा अपडेट को बताया कि उनके इस गाने की रिकॉर्डिंग टी सीरिज कंपनी अंतर्गत देश के नामी लता मंगेशकर स्टूडियो में हुई है।  मुंबई के सुप्रसिद्ध म्युजिक डायरेक्टर संजय राज गौरी नंदन ने भजन को संगीतबद्ध किया है। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व उत्तराखंड के सिद्ध तीर्थ कैंची धाम स्थित नीम करोली बाबा की प्रभु दयाल शर्मा द्वारा रचित विनय चालीसा के साथ ही पांच भजनों की श्रृंखला रिकॉड की गई है जिनमें भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योर्तिलिंगों की आराधना, खाटू श्याम जी, देवी लक्ष्मी और भगवान श्री कृष्ण के भजन शामिल है। गीतों को टी-सीरीज के चैनल पर भी सुना जा सकता है। भक्तिमय सुरों से सुसज्जित गीतों को संगीत प्रेमियों के द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। यू ट्यूब पर नीम करोली चालीसा सर्च कर आसानी से भक्तिगीतों को सुना जा सकता है। श्री चंदेल संगीत की दुनिया में पूरे विश्व में नाम रोशन करे छिंदवाड़ा अपडेट की तरफ से उन्हें बहुत सारी शुभकामनाएं।
Share News On