कलेक्टर ने ली जघन्य एवं चिन्हित अपराधों की समीक्षा बैठक
छिंदवाड़ा
15-Jul-25
लंबे समय से अनसुलझे मामलों को सुलझाने पर दिया जोर
छिंदवाड़ा
कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने मंगलवार को जघन्य एवं चिन्हित अपराधों की समीक्षा बैठक ली, जिसमें ऐसे मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया जो लंबे समय से अनसुलझे हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता भी उपस्थित थे। पुलिस थानों के प्रभारियों और कोर्ट के एडीपीओ ने बैठक में भाग लिया, जहां लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्री सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गंभीर आपराधिक मामलों का शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण किया जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि विवेचना में किसी प्रकार की देरी न हो और दोषियों को जल्द से जल्द न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने पुलिस और अभियोजन विभाग के बीच समन्वय बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि किसी भी तकनीकी कारण से अपराधियों को राहत न मिले। एसपी श्री अजय पांडे ने कहा कि सभी लंबित मामलों की प्राथमिकता के आधार पर जांच पूरी कर अभियोजन की प्रक्रिया तेज की जाए।
बैठक में थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि वे मामलों की नियमित निगरानी करें और अदालती प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं। इसके अलावा, एडीपीओ को निर्देशित किया गया कि वे अभियोजन पक्ष की मजबूत पैरवी सुनिश्चित करें, जिससे दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऐसे प्रकरणों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें और तय समय-सीमा में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी पाई गई तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।