श्री हनुमान जन्मोत्सव 2 अपै्रल को छिंदवाड़ा आएंगे कमलनाथ व नकुलनाथ
छिंदवाड़ा
31-Mar-26
छिन्दवाड़ा
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ का छिन्दवाड़ा आगमन होने जा रहा है। आगमन उपरांत नेताद्वय श्री हनुमान जन्मोत्सव पर सिद्ध सिमिरिया धाम पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार कमलनाथ एवं नकुलनाथ 02 अप्रैल गुरुवार को प्रातः 10 बजे विशेष वायुयान से इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर आगमन होगा। नेताद्वय पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संकट मोचन हनुमान जी के जन्मोत्सव पर सिद्ध सिमरिया धाम पहुंचकर विशेष पूजन अर्चन व अभिषेक करेंगे। नेताद्वय पूजा अर्चना कर जिले, नगर, प्रदेश व देशवासियों के लिए संकट मोचन हनुमान जी महाराज से संकट हरने सुख, शांति व बल बुद्धि की कामना करेंगे।

सिद्ध सिमरिया धाम में पूजा अर्चना के उपरांत कमलनाथ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। पूर्व सांसद नकुलनाथ गत दिवस चिखली के समीप हुई भीषण दुर्घटना के शोकाकुल परिवारजनों के निवास पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। दुर्घटना के घायलों से भेंट कर उनके स्वास्थ्य के सम्बंध में चर्चा करेंगे। विदित हो कि भीषण सड़क दुर्घटना के चलते हनुमान जन्मोत्सव पर होने वाले अन्य आयोजनों को निरस्त करते हुए हनुमान जन्मोत्सव को सादगी से मानने का निर्णय लिया गया है। 2 अपै्रल को 5.45 पर वे विशेष वायुयान से दिल्ली रवाना होंगे।