भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव को पितृशोक
छिंदवाड़ा
31-Mar-26
छिंदवाड़ा
भारतीय जनता पार्टी छिंदवाड़ा के जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, सेवक यादव एवं बलराम यादव के पिता शालिग्राम यादव का देहांत हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा निज निवास सत्यम शिवम कॉलोनी पीजी कॉलेज रोड छिंदवाड़ा से सुबह 10 बजे, मोक्ष धाम के लिए निकलेगी। उनके निधन पर सभी शुभचिंतकों और परिजनों में शोक व्याप्त है। सभी ने भगवान से यादव परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
सांसद बंटी विवेक साहू ने शोक व्यक्त किया
सांसद बंटी विवेक साहू ने भाजपा ज़िला अध्यक्ष शेषराव यादव के पिता सालिगराम यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि सालिगराम यादव ने जीवन पर्यंत निरूस्वार्थ भाव से समाज सेवा की है। समाज के प्रति सेवा, समर्पण और निष्ठा भाव से किए गए उनके कार्य सदैव अविस्मरणीय रहेंगे। श्री सालिगराम का सकारात्मक दृष्टिकोण और व्यक्तित्व हम सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने भगवान से कामना की है कि भगवान श्री सालिगराम को अपने श्री चरणों में पुण्यात्मा को स्थान दे और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करे।