कमलनाथ व नकुलनाथ ने दी रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
छिंदवाड़ा
26-Mar-26
छिन्दवाड़ा
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने जिले, प्रदेश व देशवासियों सहित नगरवासियों को पावन पर्व रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। भगवान श्रीराम का आशीर्वाद समस्त जनमानस पर बना रहे। सभी के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि का वास हो।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीराम का सम्पूर्ण जीवन पूरी मानव जाति के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका जीवन मानव प्रेम, सद्भाव, सहनशीलता, त्याग, तपस्या एवं मर्यादा का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में श्री रामनवमी असीम भक्ति व श्रद्धा के साथ मनाएं। उन्होंने आगे कहा कि जिले, नगर व प्रदेश सहित समस्त देशवासी पावन पर्व को प्रेम, भाईचारे व हर्षाेल्लास के साथ मनाएं साथ ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के पर्व पर सत्य व निष्ठा की प्रतिज्ञा लेकर निरंतर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्य करें तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी। उन्होंने पुनः जिले, नगर, प्रदेश व देशवासियों को रामनवमी पर्व की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने जिले, नगर, प्रदेश व देशवासियों को भगवान श्रीराम के पावन जन्मोत्सव रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए शुभकामना संदेश में कहा कि यह पावन दिन हमें सत्य, त्याग, प्रेम और मर्यादा के मार्ग पर सतत रूप से चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमारी प्राचीन सनातन संस्कृति के लिए प्रेरणापुंज है। मैं प्रभु श्रीराम से कामना करता हूं कि सभी का जीवन सुखमय हो, सभी के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि का सदा वास रहे। छिन्दवाड़ा-पांढुर्ना जिला, प्रदेश व राष्ट्र विकास के पथ पर तीव्र गति से अग्रसर रहे। युवा अपने रोजगार व व्यवसाय के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सतत रूप से संघर्ष करने का संकल्प लें और उसे प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास करें। उन्होंने पुनरू जिले, नगर, प्रदेश व देशवासियों को पावन पर्व रामनवमी की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं दी।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने जिले व नगरवासियों को रामनवमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से हर्षाेल्लास व विधि विधान से पूजन पाठ कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव मानने का आग्रह किया है।