Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

छिन्दवाड़ा, नवेगांव, बिछुआ, हर्रई व परासिया में किसान कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

छिन्दवाड़ा, नवेगांव, बिछुआ, हर्रई व परासिया में किसान कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
छिंदवाड़ा
26-Mar-26
किसानों की ज्वलंत समस्याओं का पुरजोर तरीके से उठाया, मांगे पूरी नहीं होने पर होगा उग्र आंदोलन

छिन्दवाड़ा

जिला किसान कांग्रेस लगातार मुखर होकर किसानहित में ज्वलंत मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठा रही है। इसी कड़ी में जिला किसान कांग्रेस के निर्देशानुसार शहर किसान और ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी लगातार प्रदर्शन कर रही। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह ने कहा कि शहर किसान कांग्रेस, ब्लॉक किसान कांग्रेस द्वारा छिन्दवाड़ा, नवेगांव, बिछुआ, हर्रई व परासिया में लगातार प्रदर्शन किए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से किसानों के  उन मुद्दों को उठाया गया है जिससे किसान भाई बेहद त्रस्त है। 

उन्होंने कहा कि के.सी.सी.ऋण जमा करने की तिथि एक माह बढ़ाकर 30 अप्रैल करने, गेहूं 4 हजार रुपए प्रति क्विंटल, चना 8 हजार प्रति क्विंटल खरीदे जाने, किसान विरोधी भारत-अमेरिका करार तुरंत वापस लेने जिले की प्रमुख कृषि उपज मंडी कुसमेली में व्याप्त भारी असुविधाओं में सुधार करवाने, किसानों के कृषि पम्प के कनेक्शन बिजली बिल माफ किये जाने, बेमौसम आंधी, तूफान, बारिश से गेहूं की फसलों का सर्वे करवाकर किसानों को मुआवजा देने नरवाई जलाने के प्रतिबंध को वापस लेने,अमेरिका ईरान युद्ध कृषि उपकरणों की मंहगाई कम किये जाने,शॉर्ट सर्किट व अन्य कारणों से गेहूं फसल में आग लगने की बढ़ती घटनाओं पर नुकसानी का मुआवजा और फसल बीमा योजना में रिक्स कवर करने, शहरी क्षेत्र में किसानों के कृषि पम्प कनेक्शनों में स्मार्ट मीटर पर रोक लगाये जाने एवं फ्लैट रेट से ही बिल देने के मुद्दे उठाये गये।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से धीरनशाह इनवाती, इंदरलाल पटेल,जीवनसिंह रघुवंशी, के.के.पंथी, कमल राय,पृथ्वीराज ठाकुर, बसंत मालवीय, सिम्मीलाल परतेती, रामजी उइके,अर्जुन वानखेडे, यश कराडे़, हेमराज सूर्यवंशी, धरमलाल यादव, संतोष यदुवंशी, कल्याण पटेल, जितेन्द्र यादव, अंतराम पाल, दीपक चौधरी, जाकिर खान सहित कांग्रेस के अन्य प्रकोष्ठों व कांग्रेस के अन्य संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर सहित ब्लॉक स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदारों को ज्ञापन सौंपे। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा है कि यदि किसानों की उक्त मांगों को नहीं माना गया तो प्रत्येक ब्लॉक में किसान कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।
Share News On