Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कांग्रेस भवन में युवाओं ने किया शहर अध्यक्ष सोनू मागो का स्वागत

कांग्रेस भवन में युवाओं ने किया शहर अध्यक्ष सोनू मागो का स्वागत
छिंदवाड़ा
26-Mar-26
छिन्दवाड़ा

राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को कांग्रेस के युवाओ ने नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें नियुक्ति पर बधाई व शुभकामनाएं दी। शहर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो का कांग्रेस के युवाओं ने आतिशबाजी व ढोल, गाजे व बाजे के साथ पुष्पहार व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया साथ ही शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस के युवा नेता गौरव पराते, ऋषभ रघुवंशी, अनिमेश मालवी, प्रतीक रघुवंशी, सूजल रघुवंशी, मनीष, शिवम डेहरिया, चेतन जैन, दीपक मालवी, भरत डोंगाडे, कपिल पटेल व अनुराग यादव सहित अन्य युवा उपस्थित थे।

संक्षिप्त उद्बोधन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो ने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। प्रत्येक मोर्चे पर सरकार की विफलता सामने आ रही। भाजपा सरकार सीधे तौर पर किसान, युवा और महिलाएं सभी को धोखा दिया है। ऐसी सरकार के खिलाफ ठोस कदम उठाने का समय आ चुका है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जन-जन तक भाजपा सरकार की नाकामी को पहुंचाएंगे।

अजय मेहता को सौंपी जिम्मेदारी

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, पांढुर्ना जिला प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो द्वारा जिला कांग्रेस बेरोजगार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय मेहता को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारी को उपस्थित समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। नवनियुक्त पदाधिकारी ने अपनी नियुक्ति के प्रति माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी का हृदय से आभार माना है।   
Share News On