Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कमलनाथ व नकुलनाथ ने जिला अस्पताल की घटना पर गहन दुख व्यक्त किया

कमलनाथ व नकुलनाथ ने जिला अस्पताल की घटना पर गहन दुख व्यक्त किया
राजनीति
22-Aug-26
छिन्दवाड़ा

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ जी ने छिन्दवाड़ा जिला अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड में घटित हृदय विदारक घटना पर गहन दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घटना पर गहन दुख व्यक्त करते हुए आग से झुलसने के उपरांत इलाजरत नवजात बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की साथ ही दिवंगत नवजात को श्रीचरणों में स्थान देने ईश्वर से प्रार्थना की। 

पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने शोक संदेश में कहा कि नवजात बच्चों का आग में झुलसने की घटना बेहद लापरवाही भरी है। आग से झुलसने के कारण एक नवजात का दिवंगत होना हृदय विदारक है। ईश्वर इलाजरत बच्चों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें साथ ही यह असीम दुख सहन करने की क्षमता परिवारजनों को दें। दिवंगत नवजात बच्चे की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान व परिवार को दुख सहन करने की क्षमता परमपिता प्रदान करें। 

पूर्व सांसद नकुलनाथ ने अपने शोक संदेश में घटना पर गहन दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है। नवजात बच्चों का आग से झुलसना घोर लापरवाही का प्रमाण है। इलाजरत मासूमों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ, दिवंगत नवजात की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने और यह दुख सहन करने की क्षमता परिवारजनों को प्रदान करने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शोकाकुल परिवार के साथ कांग्रेस परिवार का सदस्य खड़ा है, इसीलिये वे अपने आपको अकेला ना समझें।
Share News On