समाज को नई दिशा देते है अन्नाभाऊ साठे के विचार: बंटी विवेक साहू
राजनीति
22-Aug-26
समाज सुधारक और जनकवि अन्नाभाऊ साठे की 106 वी जंयती कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद
सांसद ने अन्नाभाऊ साठे प्रतिमा स्थापना का किया भूमिपूजन
प्रतिभाओं का शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह से किया अभिनंदन

छिन्दवाड़ा
सौंसर में साहित्य सम्राट अन्नाभाऊ साठे समिति एवं मुक्ता सालवे महिला मंडल के तत्वावधान में महाराष्ट्र के महान लोक शाहीर, साहित्य सम्राट, समाज सुधारक और जनकवि अन्नाभाऊ साठे की 106 वी जंयती मनाई गई। अन्नाभाऊ साठे सांस्कृतिक भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद बंटी विवेक साहू ने की। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने विधिवत पूजा अर्चना करके अन्नाभाऊ साठे की प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमिपूजन भी किया। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहु ने प्रतिभाओं का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेट कर सत्कार भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहु ने कहा कि अन्नाभाऊ साठे ने अपनी लेखनी और लोक शाहीरी के माध्यम से जीवन संघर्ष, सामाजिक समानता और जनजागरण का संदेश दिया था। अन्नाभाऊ साठे के विचार समाज को नई दिशा देते है। उन्होंने कहा कि सौसर में उनकी प्रतिमा स्थपित होना उनके योगदान के प्रति सम्मान और आने वाली पीढी के लिये प्रेरणा का केन्द्र बनेगा। अन्नाभाऊ साठे महाराष्ट्र के महान लोक शाहीर, साहित्यकार, समाज सुधारक और जनकवि थे। अन्ना भाऊ साठे केवल साहित्यकार नहीं थे, बल्कि सामाजिक परिवर्तन के योद्धा भी थे। सांसद बंटी विवेक साहु ने कहा कि अन्नाभाऊ साठे ने गरीब और मजदूर वर्ग के अधिकारों की आवाज उठाई। जातिगत भेदभाव और सामाजिक अन्याय का विरोध किया। श्रमिकों और वंचित समाज में आत्मसम्मान की भावना जगाई। लोककला को सामाजिक जागरण का माध्यम बनाया। अपने साहित्य में समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय का संदेश दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने कहा कि अन्नाभाऊ साठे ने साहित्य को आमजन की आवाज बनाया। उन्होने अपने साहित्य के माध्मय से सामाजिक असमानता और शोषण के खिलाफ जागरूकता पैदा की। उनका साहित्य आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है। उन्होने कहा कि अन्नाभाऊ साठे की जंयती मनाने का उद्येश्य केवल उन्हे याद करना नही, बल्कि उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में समानता, भाईचारें और सामाजिक चेतना को मजबूत करता है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक विजय रेवनाथ चौरे, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेखा इंदरचंद्र डागा, पूर्व नगराध्यक्ष संजय राठी, जिला पंचायत सदस्य निलीमा पाटिल, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील भानगे, जिला महामंत्री देवेन्द्र गायकवाड, जिला भाजयुमों अध्यक्ष विवेक गायकवाड, पूर्व जिला महामंत्री राहुल मोहोड, समिति अध्यक्ष दुर्गेश सनेसर, भाजपा के जिला मंत्री अशोक मानापुरे सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बडी संख्या में आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के उपाध्यक्ष धनराज वाघमारे, सचिव प्रवीण सनेसर, सहसचिव जितेन्द्र वानखेडे, कोषाध्यक्ष सागर सनेसर, सहकोषाध्यक्ष कैलाश वानखेडे, संरक्षक चंद्रजी सनेसर आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।