जिले में कम बारिश से चिंतित सांसद ने देर शाम की बैठक
छिंदवाड़ा
22-Aug-26
निगम आयुक्त और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक में ठोस कदम उठाने दिए निर्देश
कन्हरगांव डेम को अन्य स्त्रोतों से भरने की कार्ययोजना बनाने के लिए भी कहा

छिन्दवाड़ा
जिले में हुई कम बारिश के चलते उत्पन्न हुए जल संकट को लेकर सांसद बंटी विवेक साहू लगातार संवेदनशीलता का परिचय देते हुए विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर जलसंकट से निपटने के लिए कार्ययोजना तैयार करा रहे है। इसी के तहत शनिवार देर शाम सांसद बंटी विवेक साहू ने सांसद कार्यालय में नगर निगम सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए कन्हरगांव, माचागोरा सहित जिले में स्थित अन्य डेमों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए आगामी जलसंकट को देखते हुए कार्ययोजना तैयार करने के दिशा निर्देश दिए है।
माचागोरा डेम का पानी चंदनगांव वाटर फिल्टर तक जल्द लाने दिए निर्देश
बैठक के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने माचागोरा डेम का पानी चंदनगांव वाटर फिल्टर तक जल्द लाने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को देते हुए अधिकारियों को कन्हरगांव डेम को संगम 2 योजना से जोड़ते हुए अन्य अन्य स्त्रोतों से भी भरने की कार्ययोजना बनाने और सर्वे करने के लिए भी दिशा निर्देश दिए है।
बंद पड़े ट्यूबवेलों को ठीक करने और कुओं की सफाई के दिए निर्देश
बैठक में सांसद श्री साहू ने छिन्दवाड़ा शहर में बंद पड़े ट्यूबवेलों को शुरू करने के साथ ही शहर में स्थित कुओं की सफाई करते हुए उससे भी पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। मौजूद नगर निगम जल प्रदाय विभाग और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से सांसद बंटी विवेक साहू ने क्रमवार चर्चा करते हुए शहर में वर्तमान में दिए जा रहे पेयजल की जानकारी ली और आगामी दिनों में जल संकट को देखते हुए जल्द से जल्द माचागोरा का पानी चंदनगांव वाटर फिल्टर प्लांट तक लाने के निर्देश दिए है। इस दौरान सांसद ने जिले में स्थित स्टॉप डेमों के भराव की जानकारी भी अधिकारियों से विस्तार पूर्वक ली।
बैठक के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने छिन्दवाड़ा शहर में स्थित ट्यूबवेल के माध्यम से शहर में पेयजल आपूर्ति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को ट्यूबवेलों व टैकरों के माध्यम से नियमित पेयजल आपूर्ति किए जाने के दिशा निर्देश भी दिए है। बैठक के दौरान महापौर विक्रम अहके, कमीश्नर सीपी राय, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सक्सेना, जागेन्द्र अल्डक, मनोज कुशवाह, प्रमोद शर्मा, बलराम साहू, माइकल पहाड़े, राहुल उईके, विजय पाटिल, नगर निगम जल प्रदाय विभाग से विवेक चौहान, रोहित सूर्यवंशी, भानू सूर्यवंशी एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।