कलश यात्रा का बिछुआ और खमारपानी मंडल में हुआ भव्य स्वागत
राजनीति
03-Sep-26
छिंदवाड़ा

संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत निकाली जा रही कलश शोभा यात्रा गुरुवार को बिछुआ एवं खमारपानी मंडल पहुंची। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया।
संत रविदास जी महाराज ने “मन चंगा तो कठौती में गंगा” जैसे महान संदेश के माध्यम से समाज को आडंबर से दूर रहकर सदाचार, समानता, समरसता और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनकी 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही यह कलश यात्रा सामाजिक एकता और समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचा रही है। कलश यात्रा ने चांद से खमारपानी, तुमरागढ़ी होते हुए बिछुआ क्षेत्र में प्रवेश किया, जहां श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान संत रविदास जी महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बिछुआ में यात्रा का विधिवत समापन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेश चोपड़े, मंडल महामंत्री विजेंद्र सिंह दीक्षित, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रामसिंह पटेल, जिला सह-संयोजक राकेश माइकल पहाड़े, खमारपानी मंडल अध्यक्ष गोपाल कवरेती, राहुल बादशाह, वरिष्ठ नेता शिवराम चौरसिया, बलवीर डेहरिया, राजेंद्र मिनोटे, रामशरण पटेल, डॉ. धनेंद्र वर्मा, भोजेलाल वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सरोज जंघेला, बलदेव बोबडे, राजेश रघुवंशी, हिम्मतराम सोनी, रामकुमार वर्मा, प्रमोद श्रीवास, अरुण साहू, मुकेश वर्मा, प्रेमकुमार मालवीय, राजू श्रीवास, राजू साहू, मिथलेश श्रीवास, चंद्रशेखर श्रीवास, दिलीप वर्मा, रामकृष्ण वर्मा सहित स्थानीय कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।