Home News Helpline Classified Jobs About Contact

भाजपा किसान मोर्चा ने पौधे लगाने के महासंकल्प को दी गति

भाजपा किसान मोर्चा ने पौधे लगाने के महासंकल्प को दी गति
राजनीति
03-Sep-26
प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष के जन्मदिवस पर किसान मोर्चा ने किया वृक्षारोपण

छिंदवाड़ा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत गढ़खापा वीट में फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया।

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण के साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की गई।

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ प्रकृति के प्रति हमारी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा जिले के सभी 30 मंडलों में 11,000 से अधिक पौधे लगाने का महासंकल्प लिया गया है। इस संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन भी उतना ही महत्वपूर्ण है। किसान मोर्चा के कार्यकर्ता लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। इस अवसर पर सरपंच राधे बट्टी, पंजाब सिंह, अनिल पटेल, मुन्ना पटेल, नवल ठाकुर, गजेंद्र रघुवंशी, मनोज साहू, अशोक साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share News On