Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

हर्षोल्लास से मनाई गई जलाराम जयंती

हर्षोल्लास से मनाई गई जलाराम जयंती
छिंदवाड़ा
30-Oct-25
छिंदवाड़ा

नई आबादी स्थित गुजराती समाज भवन में संत शिरोमणि जलाराम बापा की जन्म जयंती सामाजिक बंधुओं द्वारा अत्यंत ही उल्लास के साथ मनाई गई प्रातः 9:00 बजे जलाराम बापा की सुंदर झांकी के साथ स्थापना की गई और उन्हें 56 भोग की प्रसादी चढ़ाई गई उसके बाद 12:00 बजे से भंडारा एवं समाज जनों हेतु महाप्रसादी प्रारंभ की गई जो सतत 4:00 बजे तक चलती रही हजारों की संख्या में भक्त जनों ने प्रसादी ग्रहण की। प्रसादी निर्माण हेतु गुजराती समाज सदस्यों द्वारा बड़ी मात्रा में अन्नदान किया गया।

जलाराम मंदिर हेतु किया भूमि पूजन

    लंबे समय से गुजराती समाज छिंदवाड़ा मुख्यालय में जलाराम मंदिर बनाने हेतु प्रयासरत था उस सपने को साकार करते हुए जलाराम जयंती पर संत जलाराम सेवा समिति द्वारा रामदेव नगर, सिवनी प्राण मोती में जलाराम मंदिर बनाने हेतु भूमि पूजन किया गया भूमि पूजन में समाज के संरक्षक रमेश भाई परमार, सुरेश भाई मेहता, मोहन भाई गौरी, अध्यक्ष अश्विन भाई भट्ट समाज के वरिष्ठ राकेश भाई बाटविया, शैलेश भाई बाटविया,राजेश भाई बाटविया,गोविंद भाई सोलंकी प्रबंध समिति के मनोज भाई बाटविया, रोहित भाई शाह, सुश्री ज्योतिबेन राठौड़, केदार भाई शाह, हसमुख भाई मेहता, मनीष भाई भट्ट, सचिन भाई बाटविया, राहुल भाई सूचक, नितिन भाई बाटविया युवा मंडल अध्यक्ष पार्थ बाटविया, भाविन शाह, तेजस शाह, पारस शाह, सुयश भट्ट, फाल्गुन शाह, अव्वल शाह, मीत सोलंकी, कुणाल परमार, लालू टांक तथा सामाजिक महिलाएं उपस्थिति रही, मंदिर हेतु भूमि प्रदान करने वाले शरद टावरी, शरद पनपालिया, प्रशांत सोनी, डॉ. बिंद्रा तथा राजीव बिंद्रा का संपूर्ण गुजराती समाज द्वारा आभार व्यक्त किया गया। मंदिर निर्माण संबंधी आगामी समस्त कार्यवाही संत श्री जलाराम सेवा समिति के द्वारा की जावेगी। विधि विधान से भूमि पूजन पश्चात समाज भवन में बेरडी़, सौसर से पधारे भजन गायक विपिन भाई शर्मा एवं साथियों द्वारा अपने सुमधुर भजनों से भक्ति रस का प्रवाह कर दिया साथ ही लाइव गरबा गायन के साथ समाज जनों द्वारा अपना पारंपरिक नृत्य गरबा भी किया गया। स्थानीय गायक जीतू भाई, हार्दिक राजाणी तथा पूजा बेन मेहता ने भी अपनी प्रस्तुति दी रात्रि 8:00 बजे बापा की महा आरती उपरांत 56 भोग प्रसाद का वितरण किया गया।
Share News On