Home News Helpline Classified Jobs About Contact

गुजराती समाज में मनाई गई वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती

गुजराती समाज में मनाई गई वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती
छिंदवाड़ा
31-Oct-25
छिंदवाड़ा

गुजराती समाज भवन में लोह पुरुष वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई भारत माता एवं वल्लभभाई पटेल की छवि पर गुजराती समाज अध्यक्ष अश्विन भाई भट्ट संरक्षक गण मोहन भाई गोरी एवं सुरेश भाई मेहता ने माल्यार्पण किया रोहित भाई शाह द्वारा वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम का संचालन किया गया कार्यक्रम में समाज के सचिव योगेश पटेल, प्रबंध समिति के मनीष भट्ट, नितिन बटाविया,, ज्योतिबेन राठौड़ तथा युवा मंडल अध्यक्ष पार्थ बटाविया सचिव अवल शाह, पारस शाह, फाल्गुन शाह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष द्वारा उपस्थित जनों को देश कि एकता अखंडता, पर्यावरण की स्वच्छता तथा ट्रैफिक नियमों  को पालन करना आदि राष्ट्रीय हित से संबंधित शपथ दिलाई गई।


Share News On