स्वैच्छिकता, सामूहिकता और स्वावलंबन पर जन अभियान परिषद करेगी कार्य
छिंदवाड़ा
25-Aug-26
जिला स्तरीय समीक्षा बैठक एवं व्याख्यानमाला सम्पन्न

छिन्दवाडा
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला छिंदवाड़ा द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष में नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाताओं एवं मेंटर्स की आज जिला स्तरीय समीक्षा बैठक व व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। बैठक में जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड़ प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड़ का स्वागत जिला समन्वयक अखिलेश जैन द्वारा पौधा भेंट कर किया गया। विकासखंड समन्वयकों, मेंटर्स एवं नवांकुर संस्था प्रतिनिधियों द्वारा भी पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड़ द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’, ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’, ‘हर घर तिरंगा अभियान’, ‘नवांकुर सखी कार्यक्रम’ तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के माध्यम से युवा शक्ति के संचय एवं नेतृत्व विकास की गतिविधियों की समीक्षा की गई। कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड़ ने परिषद की योजनाओं एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परिषद का मूल आधार स्वैच्छिकता, सामूहिकता और स्वावलंबन है। उन्होंने युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा समाजसेवा की भावना को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री जैन, समस्त विकासखंड समन्वयक संजय बामने, अनिल बोबडे, संजीव भावरकर, श्रीमती ललिता कुशरे, सुश्री अफसा खान, सुश्री वंदना राकेशिया, दिलीप आठनेरे, दीपक गेडाम, भवानी कुमरे, आशीष नेमा, हरीश वेलबंशी, सुश्री अंशु जायसवाल, कार्यालय स्टाफ, चयनित नवांकुर संस्थाओं के प्रमुख, परामर्शदाता एवं समाजसेवी उपस्थित थे।