युवा संगम में 147 प्रशिक्षणार्थियों का चयन
नौकरियां
25-Aug-26
छिन्दवाडा

मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह युवा संगम के अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में माह अगस्त में मंगलवार को युवा संगम का आयोजन नोडल आई.टी.आई. छिंदवाड़ा में किया गया, जिसमें 9 कंपनियों एवं 217 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। कंपनी प्रतिनिधियों एवं उनकी टीम द्वारा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों का साक्षात्कार के बाद 147 प्रशिक्षणार्थियों का प्राथमिक चयन किया गया, जिनका मासिक वेतन 7000 रूपये से 17000 रूपये होगा।
इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी, संस्था प्राचार्य शुभम निमजे, प्रशिक्षण अधीक्षक सी.बी. उइके, प्लेसमेंट अधिकारी शिवकुमार सनोडिया, आलोक कुमार चौधरी एवं संस्था के अन्य स्टाफ उपस्थित थे।