Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक

 कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक
छिंदवाड़ा
25-Aug-26

वन अधिकार पत्रों की मान्यता पर बैठक में समीक्षा

छिन्दवाडा

कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में आज जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वनमंडलाधिकारी पूर्व एवं पश्चिम छिंदवाड़ा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, वन मंडल पूर्व एवं पश्चिम अनुविभागीय अधिकारी (वन) तथा जिला स्तरीय वन अधिकार समिति के अशासकीय सदस्य उपस्थित थे। बैठक में वनग्राम से राजस्व ग्राम में संपरिवर्तन में वन अधिकार पत्रों की मान्यता लागू करने तथा वन अधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत सामुदायिक वन अधिकार के संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन के अधिकारों से संबंधित दावों की समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्री नारायन द्वारा सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को निर्देश दिए गए कि वनग्राम से राजस्व ग्राम में संपरिवर्तन से संबंधित वन अधिकार पत्रों की मान्यता के दावों को ग्राम स्तरीय समिति से अनुमोदित कराकर समय-सीमा में खंड स्तरीय समिति एवं जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। साथ ही सामुदायिक वन अधिकार के संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन से संबंधित कम से कम 10 हेक्टेयर या उससे अधिक क्षेत्रफल के दावों को जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। अनुविभागीय अधिकारी वन विभाग को समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं जनजातीय कार्य विभाग से समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय-सीमा में दावे जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत कराने के निर्देश दिए गए।
Share News On