गुरू पूर्णिमा उत्सव धूमधान से मनाएगा जागृति संकीर्तन मंडल
छिंदवाड़ा
26-Jul-26
छिंदवाड़ा

जागृति संकीर्तन मंडल द्वारा 29 जुलाई, बुधवार को प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गुरू पूर्णिमा पर्व मुख्य पोस्ट ऑफिस अनगढ़ हनुमान मंदिर प्रांगण में बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया जायेगा। मंडल के अध्यक्ष भारत डोले ने बताया कि इस अवसर पर बुधवार को प्रातः 9.00 बजे दादाजी की मनमोहक झांकी को मंत्रोत्पचार के साथ धुनीवाले दादाजी का महाभिषेक किया जायेगा।
दरबार के महंत नागेन्द्र ब्रम्हाचारी महाराज के करकमलों से ज्योति कलश प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा। तत्पश्चात दिन भर धूनी वाले दादाजी भजलो दादाजी का नाम, भजलो हरिहर जी का नाम का नाम जाप चलेगा। इसके बाद रात्रि 8 बजे आरती के पश्चात विशाल भंडारा एवं भव्य विशाल भजन संध्या का कार्यक्रम किया जावेगा। अध्यक्ष भारत डोले, सचिव इनोद काम्बलेे, कोषाध्यक्ष सुरेश मालवीय, गुन्टू इंगले, विनायक चन्ने, यशवंत डोले, सन्तु जैन, ओमकार चौधरी, सुरेश मानकर, श्रीराम विश्वकर्मा, राम उसरेठे, राजू इंगले ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु शहर के भक्तों एवं माता, बहनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लें ।