भाजपा गुलाबरा मंडल के कार्यकर्ताओं को डिजीटल प्रशिक्षण की दी जानकारी
राजनीति
26-Jul-26
महावीर वार्ड में कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

छिंदवाड़ा
भाजपा नगर मंडल क्र. 4 अंतर्गत शक्ति केन्द्र गुलाबरा वार्ड नंबर 42 में होटल सिल्वर साइन में कार्यकारिणी की बैठक संपन्न। उक्ताशय की जानकारी सागर बंन्देवार बताया कि इस बैठक में संगठनात्मक मजबूती, महिलाओं के सशक्तिकरण और आगामी कार्ययोजना पर दूरदर्शी एवं सकारात्मक संवाद हुआ, जो संगठन को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा प्रदान करेगा।
बैठक में गुलाबरा नगर मंडल 4 अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया ने कार्यकर्ताओं को डिजीटल प्रशिक्षण एवं डिजिटलीकरण बूथ कार्यकारिणी में संशोधन एवं डिजीटल अपडेशन के बारे में जानकारी । इस अवसर पर वार्ड पार्षद संदीप सिंह चौहान, श्रीमती माया बंन्देवार (एल्डरमैन मनोनीत पार्षद) प्रमुख वक्ताओं में शक्ति केंद्र प्रभारी नीरज ब्रह्मवंशी, संयोजक अंकित सोलंकी, सहसंयोजक पप्पू ठाकुर, राजेंद्र बाकलीवाल व वार्ड के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने श्रीमती माया बंन्देवार को एल्डरमेन मनोनीत पार्षद बनने पर शुभकामनाएं दी।
दिनेश मालवी (पूर्व पार्षद), राजू नारोटे, अंकित तिवारी मंडल महामंत्री ने कहा कि संकल्प, समर्पण, संगठन के सूत्र के साथ हम सेवा और विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर हैं, आनंद गोहर (बुथ अध्यक्ष), श्रीमती निशा गोस्वामी, श्रीमती प्रभा ओक्टे , श्रीमती अंजली विश्वकर्मा, श्रीमती भारती जैन, राज पटेल , विजय साहू , तेज सिंह बघेल, मोहन पाल, प्रदीप द्विवेदी , मोहित सोमकुंवर, योगेश चौरसिया , मनीष साहू , अनिल सूर्यवंशी वार्ड प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं से मिल जुलकर पार्टी हित में कार्य करने के लिए कहा।
महामंत्री अंकित तिवारी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर आयोजित किया जाए । इस अवसर पर उपस्थित जनों ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु महत्त्वपूर्ण सुझाव रखे । बैठक में सागर बंन्देवार कोषाध्यक्ष, नगर मंडल महामंत्री, वार्ड प्रभारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।