Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सिंगोड़ी पेंच नदी मूर्ति विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण

सिंगोड़ी पेंच नदी मूर्ति विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण
छिंदवाड़ा
21-Sep-26
छिन्दवाडा 

गणेश मूर्ति विसर्जन के पूर्व पेंच नदी स्थित सिंगोड़ी मूर्ति विसर्जन स्थल का सुरक्षा एवं प्रदूषण नियंत्रण की दृष्टि से सोमवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार छिंदवाड़ा श्रीमती मीना दशरिया, मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी माताप्रसाद तिवारी, थाना प्रभारी सिंगोड़ी पंकज राय एवं ग्राम सरपंच सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान मूर्ति विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की गई कि गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान प्लास्टिक, पूजन सामग्री एवं अन्य ठोस अपशिष्ट नदी में न डालें तथा निर्धारित स्थल पर ही इनका उचित निपटान करें। इसके अतिरिक्त, मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सावधानीपूर्वक विसर्जन करने की अपील की गई, ताकि नदी के जल की गुणवत्ता एवं पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Share News On