सिंधु भवन में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस. महिला एवं युवा शाखा को दिलाई शपथ
छिंदवाड़ा
15-Aug-26
रिकॉर्ड उपस्थिति के बीच संरक्षक समिति का पुनर्गठन
छिंदवाड़ा
शहर में श्री पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा सिंधु भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही उत्साह, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की पूजा-अर्चना एवं आरती से हुआ। इसके पश्चात पंचायत अध्यक्ष डॉ. कृष्ण हरजानी ने समाज के वरिष्ठजनों के साथ ध्वजारोहण किया। उपस्थित समाजजनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया तथा भारत माता के जयकारे लगाकर एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस विशेष अवसर पर श्री पूज्य सिंधी पंचायत छिंदवाड़ा की संरक्षक समिति का पुनर्गठन किया गया। पुनर्गठित समिति में निम्न वरिष्ठ समाजजनों को संरक्षक का दायित्व सौंपा गया—
1. श्री पीताम्बर डोडानी
2. श्री ओम प्रकाश गंगवानी
3. श्री भीमनदास परसवानी
4. श्री शंकर लाल झामनानी
5. श्री पूरण लाल राजलानी
इसके साथ ही पूर्व में घोषित सिंधु महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती मानसी परसवानी ने अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ पद एवं दायित्व की शपथ ग्रहण की। समाज की वरिष्ठ महिलाओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए नियुक्ति-पत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम में पंचायत की युवा शाखा की नई टीम की भी घोषणा की गई। पंचायत अध्यक्ष डॉ. कृष्ण हरजानी ने सभी युवा पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। पंचायत कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा उन्हें नियुक्ति-पत्र प्रदान कर उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
समारोह की सबसे बड़ी विशेषता समाजजनों की अभूतपूर्व उपस्थिति रही। कार्यक्रम में लगभग 300 समाजजन उपस्थित रहे, जिनमें 100 से अधिक महिलाएं तथा 50 से अधिक युवाओं ने सक्रिय सहभागिता की। इस उत्साहपूर्ण भागीदारी ने पंचायत के पूर्व आयोजनों की उपस्थिति के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।
पंचायत सचिव श्री घनश्याम पंजवानी ने समस्त समाज को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।अपने उद्बोधन में अध्यक्ष डॉ. कृष्ण हरजानी ने सभी समाजजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने विशेष रूप से सिंधी समाज के वीरों एवं वीरांगनाओं के योगदान का उल्लेख किया। साथ ही देश में हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव तथा समाज की घटती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए इस विषय पर समाज से गंभीर एवं सामूहिक चिंतन करने का आग्रह किया। कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन श्री अंशुल चुगलानी द्वारा किया गया, जिसकी उपस्थित समाजजनों ने मुक्तकंठ से सराहना की।