गुजराती समाज में 96 वर्षीय वयोवृद्ध मातोश्री भानुमतिबेन शुक्ला ने किया ध्वजारोहण
छिंदवाड़ा
15-Aug-26
छिंदवाड़ा
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर श्री गुजराती समाज छिंदवाड़ा में ध्वजारोहण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत से की गई । ध्वजारोहण समाज की 96 वर्षीय वयोवृद्ध मातोश्री भानुमतिबेन शुक्ला के हस्ते हुआ। आज से ठीक 80 वर्ष पूर्व भानुमति बेन शुक्ला ने अपनी किशोरावस्था में वानर सेना की सक्रिय सदस्य के रूप में स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में अपनी भागीदारी दी थी और आज यह अवसर है श्री गुजराती समाज छिंदवाड़ा में उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर ध्वजारोहण किया उनमें स्वतंत्रता को लेकर किशोरावस्था में जो जज्बा था 96 वर्ष की उम्र में भी स्वतंत्रता के प्रति इतनी ही जागरुक है और अपने संदेश में उन्होंने स्वतंत्रता के प्रति जागरूकता स्वाभिमान और जज्बे को कायम रखने सभी को संकल्पित,प्रतिबद्ध ओर राष्ट्र निष्ठा बनाए रखने पर बल दिया।
स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में गुजराती समाज छिंदवाड़ा के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझते हुए स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा के लिए संकल्प लिया कार्यक्रम में देश भक्ति के गीत गाए गए कार्यक्रम उपरांत सभी को मिठाई व स्वल्पाहार प्रदान किया गया।