इंदिरा गांधी शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया स्वाधीनता दिवस
छिंदवाड़ा
15-Aug-26
प्राचार्य डॉ आलोक यादव ने किया ध्वजारोहण
छिंदवाड़ा
इंदिरा गांधी शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में स्वाधीनता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ आलोक यादव ने ध्वजारोहण किया। अपने उद्बोधन में डॉ यादव ने कहा कि छिंदवाड़ा की प्रतिभा को अवसर के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की मजबूरी न हो, बल्कि बड़े शहरों के अवसर छिंदवाड़ा तक आएँ। हमारा पॉलिटेक्निक ऐसा संस्थान बने, जहाँ से निकलने वाला प्रत्येक विद्यार्थी अपने साथ केवल एक डिप्लोमा लेकर न जाए, बल्कि कौशल, आत्मविश्वास, रोजगार और अपने भविष्य को बनाने की क्षमता लेकर जाए। और इसी विजन के साथ हमारी सोच है। “छिंदवाड़ा की प्रतिभा को तकनीक और कौशल की उड़ान मिले। पॉलिटेक्निक से रोजगार, नवाचार और आत्मनिर्भरता की नई पहचान मिले। विभागाध्यक्ष नीलम खासकलम ने कार्यक्रम संचालन में बताया कि हमारा छिंदवाड़ा केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, कौशल का केंद्र बने।
इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से एक बढ़कर नृत्य और गायन में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आभार प्रदर्शन करते हुए विभाग अध्यक्ष राकेश कावरे ने कहा कि हमारा पॉलिटेक्निक केवल डिप्लोमा न दे, भविष्य दे
और हमारे विद्यार्थी केवल नौकरी खोजने वाले न बनें बल्कि रोजगार पैदा करने वाले बनें। कार्यक्रम में आकांक्षा बुनकर, शाइस्ता मंसूरी, ममता बघेल, ओम कटकवार, स्वाति चौरसिया, शैली कराड़े और विद्यार्थीगण उपस्थित थे।