सतपुड़ा विधि महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन एवं स्मार्ट क्लास का लोकार्पण
शिक्षा
16-Jul-26
डाक्टर हरि सिंह गौर विश्व विद्यालय सागर के कुलगुरु ने दिया मार्गदर्शन

छिंदवाड़ा
सतपुड़ा विधि महाविद्यालय में गुरूवार 16 जुलाई को नवनिर्मित भवन एवं आधुनिक स्मार्ट कक्षा का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ कार्यक्रम स्थल स्थित मंदिर में मां सरस्वती के पूजन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
ये रहे विशेष अतिथि
लोकार्पण कार्यकम में महाविद्यालय में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण/उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के सांसद विवेक बंटी साहू, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. वाय.एस. ठाकुर, कुलगुरु डॉ. हरीसिंह गौड़ विश्व विद्यालय सागर,, विशिष्ट अतिथि प्रो. इन्द्र प्रसाद त्रिपाठी कुलगुरू राजा शंकरशाह वि.वि. छिन्दवाड़ा, विशिष्ट अतिथि डॉ. एस.पी. उपाध्याय, कुलसचिव डॉ. हरीसिंह गौर वि.वि. सागर, स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि जी महाराज कार्यकारी अध्यक्ष गौसंवर्धन बोर्ड एवं अन्य गणमान्य अतिथिगणों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
अतिथियों ने दिया उद्बोधन
उक्त कार्यक्रम में अतिथिगणों सांसद महोदय, कुलगुरू द्वय महोदय द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। मंच पर अतिथि परिचय के साथ अतिथिगणों का जीवन परिचय सोसायटी सचिव अजय पालीवाल द्वारा किया गया। मंच संचालन अतिथिगण का स्वागत एवं सम्मान महाविद्यालय शासी निकाय सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ सत्येन्द्र वर्मा द्वारा किया गया। सोसायटी एवं महाविद्यालय संबंधी प्रतिवेदन का वाचन श्रीमान भजनलाल चोपड़े जी सोसायटी अध्यक्ष एवं विभाग संघचालक ने किया।
मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान
कार्यक्रम में गत वर्ष एलएलबी (त्रिवर्षिय पाठ्यक्रम) में विश्वविद्यालय में तृतीय स्थान एवं कॉलेज में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभावान छात्रा आरती चौरसिया एवं गत वर्ष बीएएलएलबी ऑनर्स (पंचवर्षिय पाठ्यक्रम) में महाविद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभावान छात्रा स्वाति लांजेवार को सांसद एवं कुलगुरू ने ट्राफी एवं प्रशस्ती-पत्र देकर व बैच लगाकर सम्मान किया गया।
समिति सदस्यों ने किया आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम में सदस्य सोसायटी के सदस्यगण, कॉलेज के सहायक सहयोगी डॉ. श्रीमती अमृता सिरपुरकर, जयेन्द्र नारायण भारद्वाज, आनंद बाजपेयी, श्रीमती प्रतिभा शक्रवार, सचिन बाजपेयी, श्रवण बंदेवार, विनोद झाचरे, अलोकतांत्रिक पाण्डे, विद्यालय वंशिका निर्माता, वेदांश शुक्ला, श्रीमती ओनी वर्मा शामिल रहे। क्वांटम कार्यक्रम को मंजूरी दी गई, सतपुड़ा लॉ कॉलेज चिनिदा के शासी निकाय अध्यक्ष नवनीत व्याज एवं कॉलेज प्राचार्य वेद प्रकाश तिवारी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।