शिक्षक संघ ने TET सहित अन्य समस्याओं पर सांसद से की चर्चा
शिक्षा
16-Jul-26
छिंदवाड़ा

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ, जिला छिन्दवाड़ा द्वारा TET संबंधी सर्वाेच्च न्यायालय के निर्णय से प्रभावित शिक्षक साथियों के पक्ष में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं । इसी क्रम में सांसद बंटी विवेक साहू को मैहर पदयात्रा के दौरान ज्ञापन सौंपकर यह निवेदन किया गया था कि वे लाखों प्रभावित शिक्षकों की न्यायोचित मांगों को प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष रखें तथा संसद में इस विषय को प्रमुखता से उठाएँ ।
इसी विषय पर विस्तृत चर्चा एवं पुनः निवेदन हेतु 16 जुलाई को शाम 5.30 बजे सांसद बंटी विवेक साहू से उनके कार्यालय में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मिलकर सौजन्य भेंट की एवं पुनः तत्संबंध में आग्रह किया। सांसद श्री साहू ने पुनः संघ को आश्वस्त किया कि वे इस संबंध में उचित स्तर पर सार्थक चर्चा करेंगे।
वर्तमान में शिक्षा विभाग में चल रही पदोन्नति प्रक्रिया में गोपनीय चरित्रावली (CR) में प्रक्रिया संबंधी बाधाओं एवं विसंगतियों, सेवानिवृत शिक्षक साथियों के अर्जित अवकाश के नगदीकरण सहित अन्य विषयों पर शिक्षक संघ ने सांसद से चर्चा की।
इस अवसर पर नंदकुमार शुक्ला, शशि कुमार तिवारी, संजय नागदवने, प्रदीप सूर्यवंशी, विकास डबली, जयराम वर्मा, प्रवीण डबली, बसंत शक्रवार, वीरेन्द्र शर्मा, दीपक साहू, सुनील विश्वकर्मा, सुरेश चौधरी, मुकेश अवस्थी, बीना भावरकर, अर्चना बुनकर, पद्मा वर्मा सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।