लक्ष्मणजी को लगा शक्तिबाण, हनुमान जी ने बचाए प्राण
धर्म
18-Oct-26
दशहरे के बाद निकलने वाले विजय जुलूस मार्ग में परिवर्तन का निर्णय

छिंदवाड़ा अपडेट
श्रीरामलीला का चौदह दिवसीय मंचन के चौदहवें दिवस का मंचन किया गया। मण्डल के संरक्षक राजू चरणागर ने बताया कि दिन प्रतिदिन दर्शकों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। नई साज सज्जा दर्शकों को आकर्षित कर रही है। मुख्य निर्देशक श्रान्त चंदेल ने बताया कि युद्ध दिवस में लक्ष्मण एवं अकम्पन का घनघोर युद्ध होता है जिसमें लक्ष्मण द्वारा अकम्पन का वध किया जाता है। इसके पश्चात लक्ष्मण जी एवं मेघनाथ का युद्ध होता है जिसमे मेघनाथ ब्रम्ह शक्ति का उपयोग करके लक्ष्मण जी को मूर्छित कर देता है। तब हनुमान जी सुषैन वैद्य के परामर्श अनुसार संजीवनी बूटी लेने जाते है जहां वे मार्ग में कालनेमि का वध करते है। बूटी लेकर वापस आते समय हनुमानजी की भरत जी से भेंट होती है। भरत जी को हनुमानजी सारा वृत्तांत बताते है। इसके पश्चात हनुमानजी समयानुसार बूटी लेकर छावनी में पहुँचते है एवं सुषेण वैद्य उपचार करके लक्ष्मण जी की मूर्छा दूर करते है। आज रात्रि में कुंभकर्ण वध एवं मेघनाथ वध की लीला खेली जाएगी।
इन कलाकरों ने किया मंच पर अभिनय
सहनिर्देशक नरेंद्र चंदेल ने जानकारी दी कि चौदहवें दिवस श्रीराम रजत पाण्डेय, लक्ष्मण आयुष शुक्ला, हनुमान संतोष कुशवाह, भरत ऋषभ स्थापक, अंगद पार्थ द्विवेदी, जामवंत सतीश विश्वकर्मा, रावण जितेंद्र सोनी, मेघनाथ उत्तम सोनो, विभीषण नीरज चौरसिया, अकम्पन युवराज विश्वकर्मा एवं वैद्य पवन नेमा ने भूमिकाएं निभाई।
श्री रामलीला दशहरा विजय जुलूस मार्ग में किया परिवर्तन
श्री रामलीला मंडल के अध्यक्ष अरविंद राजपूत ने बताया कि रविवार शाम को छोटी बाजार में दशहरा विजय जुलूस के रूट के लिए में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जन भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए रूट परिवर्तन के लिए बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। निर्णय अनुसार जुलूस छोटी बाजार से मेन रोड, गोलगंज, फब्बारा चौक होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगा, ठीक 6.30 बजे 51 फीट ऊंचे रावण पुतले का दहन कर विजय जुलूस पांडे नर्सिंग होम, राज्यपाल चौक, पाटनी टॉकीज बुधवारी से पुराना छापाखाना होते हुए वापस छोटी बाजार पहुंचेगा।