Home News Helpline Classified Jobs About Contact

चौरई में भी सूखे की स्थिति, सरकार नहीं मानी तो आंदोलन करेगी कांग्रेस: नकुलनाथ

चौरई में भी सूखे की स्थिति, सरकार नहीं मानी तो आंदोलन करेगी कांग्रेस: नकुलनाथ
राजनीति
18-Oct-26
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए धनौरा के युवा, नकुलनाथ ने दिलाई सदस्यता

छिन्दवाड़ा अपडेट

चौरई नगर स्थित विधायक कार्यालय में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए नकुलनाथ ने सर्वप्रथम उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को शारदीय नवरात्र पर्व की हार्दिक शुभकामनांए दी। उन्होंने अपने सारगर्भित उद्बोधन में बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ओर इशारा करते हुए कहा त्योहार के समय आप सभी की उपस्थिति संगठन के प्रति अटूट निष्ठा को साफ दर्शा रही है, इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र है। निश्चित आने वाला समय आपका और जनता का है।

भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए पूर्व सांसद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता नकुलनाथ ने कहा सरकार जनता के साथ छलावा कर रही। महंगाई आसमान छू रही है। किसान और आम आदमी सभी त्रस्त है, क्योंकि कृषि उपयोग की सामग्री से लेकर रसोई की दैनिक उपयोग की सामग्री के दाम हर दिन बढ़ रहे हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले घोषणा की थी कि रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपए में दिया जाएगा, आज दाम एक हजार के पार पहुंच चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, कहां है 450 रुपए का रसोई गैस सिलेंडर?  हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार कहां मिल रहा है? खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। खाद, बीज और बिजली के दामों ने किसान भाइयों का दम निकाल दिया है। शहरी क्षेत्रों में कृषि पम्पों पर लगे स्मार्ट मीटर आफत बन गए है। किसान भाइयों की सुनवाई नहीं हो रही। बढ़ी हुई लागत के बीच कम वर्षा से फसलें प्रभावित हो चुकी है। चौरई में भी सूखे की स्थिति साफ दिखाई दे रही। प्रदेश सरकार से आग्रह पूर्वक यह मांग की जा रही है कि छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले को सूखा घोषित कर किसान भाइयों को तत्काल राहत राशि प्रदान करें। अगर सरकार नहीं मानी तो यह साफ चेतावनी है कि कांग्रेस किसान भाइयों के हितों के लिए लगातार आंदोलन के रास्ते पर चलेगी और अन्नदाता के हित में लड़ाई लड़ती रहेगी।

संगठनात्मक विषयों पर की चर्चा

कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए नकुलनाथ ने कहा कि संगठन की नींव कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण है। मंच पर बैठने वाले नहीं, मंच के सामने बैठने वाले कांग्रेस संगठन की रीढ़ है। यहां उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति बता रही है कि कांग्रेस पूरी ताकत के साथ लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने मंडलम और बूथ को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने और उसके निराकरण के लिए सतत रूप से संघर्ष करें। संगठन में एकता व एकरूपता आवश्यक है। इसका विशेष तौर पर ध्यान रखें।

भाजपा छोड़कर कांग्रेस का थामा हाथ

आयोजित बैठक के दौरान चौरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धनौरा के युवाओं ने कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस का हाथ थामा है। नकुलनाथ ने भाजपा छोड़कर आए विशाल वर्मा, अर्जुन वर्मा, कमल उइके, विक्की वर्मा, आनंद वर्मा, विवेक वर्मा, अजय वर्मा, राहुल वर्मा, नीलू वर्मा व अंशुल वर्मा सहित अन्य युवाओं को कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर कांग्रेस में स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को उज्जवल राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा देश का भविष्य युवा है और युवा इस बात को समझ चुका है कि मौजूदा सरकार युवाओं के खिलाफ है, केवल घोषणाओं और वादों तक सीमित है। 

अष्टमी के पावन पर्व पर सिद्ध कपुर्दा धाम में नकुलनाथ ने की पूजा अर्चना

शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर भक्तिमय माहौल के बीच जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने शक्ति की आराधना की। चौरई विधानसभा क्षेत्र के सिद्ध कुपर्दा धाम पहुंचकर श्री षष्ठी देवी सिद्ध पीठ के चरणों में माथा टेका। विधि विधान से पूजा अर्चना की और जगत जननी भवतारिणी से सर्वकल्याण के लिए प्रार्थना की। आरती व पूजन कर उन्होंने जिले, नगर देश व प्रदेश के लिए खुशहाली, सम्पन्नता व समृद्धि की कामना की।

नकुलनाथ का युकां की टीम ने किया जगह-जगह स्वागत

पूर्व सांसद नकुलनाथ अपने पूर्व निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार चौरई पहुंचे। युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोलू पटेल के नेतृत्व में स्थानीय पदाधिकारियों ने सम्पूर्ण मार्ग में जगह-जगह नकुलनाथ का ढोल, गाजे, बाजों के साथ पुष्प गुच्छ व पुष्पहार भेंट कर जोरदार स्वागत किया। सभी से आत्मीय भेंट करने के साथ ही क्षेत्रीय विषयों व युवाओं के मुद्दों पर आवश्यक चर्चा की।

दौरा कार्यक्रम

19 अक्टूबर 2026 सोमवार को निज निवास पर गणमान्य नागरिकों व कांग्रेस परिवार के सदस्यों से मुलाकात करेंगे जिसके पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी छिन्दवाड़ा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। दोपहर 01 बजे  नकुलनाथ छिन्दवाड़ा से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। 
Share News On