कांग्रेस ने की गुंडागर्दी करने वाले भाजपा नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग
राजनीति
16-Jul-26
देहात थाना पहुंचकर एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन
छिन्दवाड़ा
भाजपा जनहित के मुद्दों पर बुरी तरह घिर चुकी है। भाजपा के महापौर की नाकामी खुलकर जनता के सामने आ चुकी है, इसीलिये महापौर के समर्थक अब कानून को ठेंगा दिखाते हुए गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। कांग्रेस ने इन पर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन देहात थाना प्रभारी को पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा है।
ज्ञापन में क्या कहा कांग्रेस ने
जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रस्तुत ज्ञापन में उल्लेख किया की छिन्दवाड़ा निवासी भाजपा नेता आतिश ठाकरे एवं धीरज राऊत रात्रिकालीन समय में अनाधिकृत रूप से धीरज सूर्यवंशी जिला अध्यक्ष कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग छिन्दवाड़ा के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने धीरज सूर्यवंशी के माता-पिता के साथ अभद्रता की साथ ही जान से मारने की धमकी भी। इस सम्पूर्ण घटनाक्रम का वीडियो भी देहात थाना प्रभारी को दिखाया गया। 15 जुलाई की रात्रि लगभग 10.30 बजे अनाधिकृत रूप से धीरज सूर्यवंशी के निवास पर पहुंचकर आतिश ठाकरे और धीरज राऊत ने बुजुर्ग माता-पिता से अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। चूंकि उस समय धीरज सूर्यवंशी घर में नहीं था वह बाहर था तो उसे भी फोन पर अपशब्द कहते हुए राजनैतिक दुर्भावनावश षड्यंत्र में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी।
सोशल मीडिया पर गतिविधियां रोकने की हरकत
कांग्रेस की ओर से महापौर के विरुद्ध ज्वलंत मुद्दों जो जनहित के होते हैं उन्हें लिखने और सोशल मीडिया में चलाने के लिए भी उसे रोका जा रहा है। कांग्रेस ने आग्रह किया की दोनों भाजपा नेताओं के खिलाफ रात्रिकालीन समय में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग जिला अध्यक्ष के निवास पर पहुंचकर उसके बुजुर्ग माता-पिता के साथ अभद्रता करने, जान से मारने की धमकी देने वाले अपराधिक प्रवृत्ति के नेताओं के विरुद्ध ठोस कानूनी कार्रवाई कर उनकी अविलम्ब गिरफ्तारी की जाए।
ये नेता रहे उपस्थित
ज्ञापन प्रस्तुत करते समय जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, रामता प्रसाद सूर्यवंशी शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो, प्रकोष्ठ प्रभारी पप्पू यादव, नितिन उपाध्याय, आशीष त्रिपाठी, तरूण कराड़े, आकाश मोखलगाय, रमन भारद्वाज, शैलेन्द्र उर्फ शैलू सेंगर, सचिन वानखेड़े, मुकेश उपाध्याय, फिरोज खान, जाकिर परवेज, धीरज घोंगे, अर्जुन बघेल, नारू सोनी, दीपा यादव, गिरीश साहू, सुनील भारद्वाज, दीपक यादव, माया सूर्यवंशी व ममता चोखे, स्वप्रलि शर्मा,अनिकेत त्रिपाठी, रूपल बाकलीवाल व पुष्पक बक्षी उपस्थित रहे।