Home News Helpline Classified Jobs About Contact

वार्ड क्रमांक 36 में अंजना टांडेकर अध्यक्ष, सपना बिंझाड़ेकर बनी सचिव

वार्ड क्रमांक 36 में अंजना टांडेकर अध्यक्ष, सपना बिंझाड़ेकर बनी सचिव
राजनीति
26-Jun-26
छिन्दवाड़ा

कांग्रेस अनुसूचित जाति महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती संतोषी अनिल गजभिये एवं शहर अध्यक्ष श्रीमती राशिका बघेल के नेतृत्व में वार्ड क्र. 36 चन्द्रप्रभा लान के पीछे आदर्श नगर कॉलोनी छिंदवाड़ा में बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, जिला संगठन महासचिव गुरूचरण खरे, जिला अध्यक्ष प्रकाश मेहरोलिया, महिला जिला  अध्यक्ष श्रीमती संतोषी गजभिये, कांग्रेस नेत्री श्रीमती साक्षी चौबे, श्रीमती साधना जंघेला, मीडिया प्रभारी पिंकी ढाकरिया की सहमति से वार्ड क्र. 36 में अंजना टांडेकर को वार्ड अध्यक्ष एवं सपना बिंझाड़ेकर को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर वर्षा विश्वकर्मा, रीतू देशमुख, मोनिका देशमुख, रेणु कुमरे, नीता भलावी, सुनीता धोटे, अंजू बराखे, संतोषी धुर्वे, कलावती वेलवंशी, ओमवती कुमरे, कुसमा मालेकर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Share News On