गायत्री चेतना केंद्र मोहननगर में सांसद निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ शनिवार को
राजनीति
26-Jun-26
सांसद कार्यालय में हो रहा निःशुल्क पंजीयन
छिंदवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू का सांसद निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से यह उद्देश्य है कि जिले के आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हेतु बेहतर शैक्षणिक वातावरण, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराया जाए। इसी उद्देश्य को लेकर सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर गायत्री चेतना केंद्र मोहननगर में 28 जून से सांसद निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ किया जा रहा है। 28 जून को सांसद निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा किया जाएगा।
सांसद बंटी विवेक साहू की इस महत्वाकांक्षी पहल पर प्रारंभ हो रही इस निःशुल्क कोचिंग के लिए सांसद कार्यालय में निःशुल्क पंजीयन जारी है, यहा पर उपलब्ध क्यूआर कोड का उपयोग करते हुए भी सांसद निःशुल्क कोचिंग के लिए पंजीयन किया जा सकता है। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला सयोजक एवं सांसद निःशुल्क कोचिंग के मार्गदर्शक व संचालक संतोष साहू ने बताया कि सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर विगत वर्ष भी जिले के 1,100 युवाओं को अटल आरक्षक कोचिंग के माध्यम से निःशुल्क कोचिंग प्रदान की गई थी, जिसमें कई युवाओं को चयन विभिन्न विभागों में हुआ था। कोचिंग का संचालन मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के पीछे मोहननगर में स्थित गायत्री चेतना केंद्र छिंदवाड़ा में किया जाएगा। सांसद निःशुल्क कोचिंग की कक्षाओं का समय प्रतिदिन प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
विभिन्न विषयों और पदों की तैयारी की मिलेगी निःशुल्क कोचिंग
भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला सयोजक एवं सांसद निःशुल्क कोचिंग के मार्गदर्शक व संचालक संतोष साहू ने बताया कि इस सांसद निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से जिले के विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों के माध्यम से एमपीपीएससी, उप निरीक्षक, मध्यप्रदेश पुलिस, पटवारी, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी तथा समसामयिक घटनाक्रम (करेंट अफेयर्स) जैसे महत्वपूर्ण विषयों का अध्यापन अनुभवी शिक्षकों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा कराया जाएगा।