Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सांसद बंटी विवेक साहू

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सांसद बंटी विवेक साहू
राजनीति
26-Jun-26
आज पूर्णाहुति के साथ होगा भंडारे आ आयोजन

छिंदवाड़ा

सुंदर देवरे नगर छिंदवाड़ा में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने वहां पहुंचकर पूजन अर्चन की, इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण के साथ मात्रशक्ति भी उपस्थित थी। वार्ड नंबर 40 सुंदर देवरे नगर में स्थित श्री सिद्धेश्वर मारुति महाकाल मंदिर में जन कल्याण समिति द्वारा 25 जून से 27 जून तक त्रिदिवसीय श्री शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। पार्षद नगर निगम सभापति चंद्रभान देवरे ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति के साथ भंडारे का आयोजन 27 जून दिन शनिवार को शाम 5 बजे से किया जाएगा।

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने पहुंचकर सांसद निधि द्वारा तीन लाख रुपए की प्रोफाइल शीट लगाने की घोषणा की। इस अवसर पर वार्ड के वरिष्ठ बालाजी देवरे एवं समिति द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मिलिंद नवघरे, शरद बेन्ड, श्री डेहरिया सहित समिति के अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 41 के पार्षद नगर निगम सभापति चंद्रभान देवरे उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सांसद के साथ चंदू जैन एवं अरविंद राजपूत का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आचार्य पंडित नंदकिशोर शास्त्री एवं पंडित विनोद शर्मा के द्वारा पूजन पाठ एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न कराया जा रहा है।
Share News On