रोजगारमुखी शिक्षा से मिलेंगे सफलता के नए अवसर : मुकेश दीक्षित
शिक्षा
26-Jun-26
छिंदवाड़ा।
रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा द्वारा संचालित यूथ मोटिवेशनल कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को बाबा रामदेव नगर स्थित रोटरी भवन के वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में युवाओं के लिए प्रेरक मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर एडवोकेट मुकेश दीक्षित ने कहा कि कंप्यूटर और रोजगारमुखी शिक्षा का ज्ञान युवाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है। उन्होंने टैली सहित विभिन्न कौशल प्रशिक्षणों के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी ने युवाओं से अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कौशल विकास और प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त किए जा सकते हैं।
पूर्व अध्यक्ष रोटे संदीप सिंह चंदेल ने युवाओं को स्वरोजगार और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया। वहीं रोटे मनोज अग्रवाल ने योग, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संचालन रूपाली राजपूत ने तथा आभार प्रदर्शन शैलेन्द्र वर्मा ने किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब एवं अंबुजा फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे। कार्यकम को सफल बनाने में रोटरी क्लब के मेंबर्स सहित अंबुजा फाउंडेशन के सुखदेव बिँझाड़े,श्वेता ठाकुर,विनोद गावंडे, शेख मुदस्सर,आयशा अंजुम,मुकेश कुडोपा एवं दुर्गेश सिंगारे सक्रिय योगदान दिए।