Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

जीवनमुक्त सतगुरु ईश्वरशाह साहिब की दिव्य उपस्थिति में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब

जीवनमुक्त सतगुरु ईश्वरशाह साहिब की दिव्य उपस्थिति में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब
छिंदवाड़ा
25-Jun-26
दशहरा मैदान में विशाल हरे माधव सत्संग सम्पन्न

छिंदवाड़ा

23 एवं 24 जून को आयोजित विशाल हरे माधव सत्संग श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम बन गया। परमदेव जीवनमुक्त सतगुरु बाबा ईश्वरशाह साहिब जी की पावन एवं दिव्य उपस्थिति में हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दूर से पहुंचे भक्तों ने अपने आराध्य प्रभु सतगुरु के श्रीदर्शन कर स्वयं को धन्य अनुभव किया।

सत्संग के दौरान प्रभु सतगुरु जी की अमृतमयी दिव्य वाणी का श्रवण कर उपस्थित संगतों ने आत्मिक शांति, आध्यात्मिक प्रेरणा एवं परम आनंद का अनुभव किया। सतगुरु वचनों की दिव्य गंगा में डूबकर भक्तजन सांसारिक चिंताओं से ऊपर उठते हुए भक्ति और प्रेम के भाव में सराबोर दिखाई दिए।

इस अवसर पर एक विराट एवं अलौकिक लीला का भव्य चलचित्र भी प्रदर्शित किया गया, जिसका दर्शन कर समस्त संगत भाव-विभोर हो उठी। चलचित्र में हरे माधव प्रभु सतगुरु जी द्वारा अपने भक्त को हर की पौड़ी, गंगाजी के पावन श्रीदर्शन हरे माधव श्री अक्षय भंडारी पावन कलश में करवाने की अद्भुत लीला का श्रीदर्शन कराया गया। इसके अतिरिक्त संगतों ने एक अन्य विराट लीला का भी दर्शन किया, जिसमें प्रभु सतगुरु बाबा ईश्वरशाह साहिब जी द्वारा अपने भक्त की सार-संभाल और रक्षा का अनुपम स्वरूप प्रदर्शित हुआ। इन दिव्य लीलाओं के दर्शन करते समय अनेक श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं तथा वातावरण "हरे माधव" के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

सत्संग उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने प्रभु सतगुरु जी के पावन श्रीदर्शन प्राप्त कर हरे माधव ब्रह्मभोज का प्रसाद ग्रहण किया। छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव पूर्व कैबिनेट मंत्री दीपक सक्सेना एवं अन्य कई नेतागण गुरुजी की पावन हाजरी में उपस्थित हुए और साईं जी का आशीर्वाद प्राप्त किया

Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!