Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

बच्चों में संस्कार, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करें: वोहरा

बच्चों में संस्कार, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करें: वोहरा
छिंदवाड़ा
25-Jun-26
जन परिषद का 37 वां वार्षिक एवं सम्मान समारोह रवीन्द्र भवन, भोपाल में आयोजित

छिंदवाड़ा

समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पहचानी जाने वाली संस्था जन परिषद का 37 वां वार्षिक एवं सम्मान समारोह रवीन्द्र भवन, भोपाल में आयोजित किया गया। जिसमें छिंदवाड़ा जन परिषद चेप्टर को बेस्ट चेप्टर का पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के पूर्व राजदूत एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों के विशेषज्ञ एवं प्रधानमत्री नरेंद्र भाई मोदी के सलाहकार दीपक वोहरा,  विशेष अतिथि अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन तथा एयर मार्शल प्रमोद श्रीवास्तव,पूर्व डीजीपी  एन के त्रिपाठी जी,पूर्व आई ए एस अजात शत्रु जी,पूर्व आई ए एस जी पी श्रीवास्तव ने समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों एवं बेस्ट चेप्टर का पुरस्कार प्रदान किए गए।

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व राजदूत दीपक वोहरा ने कहा कि उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विश्व अनेक चुनौतियों और अस्थिरताओं का सामना कर रहा है, ऐसे दौर में जन परिषद जैसी संस्थाएं समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने उपस्थित जनों से आग्रह किया कि वे इन सूत्रों को अपने परिवार और बच्चों तक पहुंचाएं, जिससे उनमें संस्कार, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित हो सके। कार्यक्रम का संचालन जन परिषद के रामजी श्रीवास्तव ने किया।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!