Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

तामिया में कांग्रेस ने किया प्रदेश सरकर के खिलाफ प्रदर्शन

तामिया में कांग्रेस ने किया प्रदेश सरकर के खिलाफ प्रदर्शन
राजनीति
26-Jun-26
धरना व आंदोलन कर सोई हुई केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार को जगाने का प्रयास

छिन्दवाड़ा

महंगाई, बेरोजगारी, किसान विरोधी नीतियों और आदिवासी भाइयों की जमीन खरीद फरोख्त के खिलाफ कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। धरना व आंदोलन के माध्यम से सोई हुई केन्द्र व राज्य की भाजपा नीत सरकार को जगाने का प्रयास किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तामिया एवं छिंदी के तत्वावधान में तामिया बस स्टैंड पर विशाल धरना-प्रदर्शन एवं जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें किसान, मजदूर, युवा, छात्र, महिलाएं, आदिवासी समाज के प्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के कारण किसान खाद, बिजली, पानी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है तथा बेरोजगारी और आर्थिक संकट से युवा वर्ग भी प्रभावित हो रहा है।

धरना-प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में तामिया विकासखण्ड सहित देश एवं प्रदेश से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

ज्ञापन में तामिया क्षेत्र के राजस्व नक्शों की त्रुटियों के निराकरण, किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं डीएपी खाद उपलब्ध कराने, खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने, डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण, बेलगाम महंगाई से राहत, मनरेगा को प्रभावी बनाने एवं लंबित भुगतानों का तत्काल भुगतान करने की मांग की गई।

इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने, लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता बनाए रखने, श्रीराम मंदिर अयोध्या से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने, तामिया क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने, नए सब-स्टेशन स्थापित करने, पेयजल संकट का स्थायी समाधान करने तथा जल जीवन मिशन में हुई कथित अनियमितताओं की जांच कराने की मांग भी रखी गई।

ज्ञापन में पटवारियों की मुख्यालय पर नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, आम नागरिकों को अनावश्यक पुलिस प्रताड़ना से मुक्ति दिलाने, जर्जर स्कूल एवं आंगनबाड़ी भवनों के स्थान पर नए भवनों का निर्माण कराने तथा तामिया क्षेत्र में वैध रेत खदानों की स्वीकृति प्रदान करने की मांग भी प्रमुखता से शामिल रही।

आयोजित धरना आंदोलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कुणाल चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे वरिष्ठ, विधानसभा प्रभारी गोविंद राय, विधायक सुनील उइके, महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी गुरूचरण खरे,धनश्याम तिवारी,राजेन्द्र ठाकुर, समेत उइके, नवीन मरकाम,इंद्रकुमार बत्रा, भागचंद साहू, मनमोहन साहू, गेंदलाल साहू, बबलू सोनी, अनिल साहू, राजेश राय, राजदीप साहू, अरूणेश जायसवाल, दिनेश मालवीय, सुधीर आहके, राजबल धुर्वे, सोनू यादव, हरीष उइके व महाप्रसाद उइके सहित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share News On