Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

महापौर भाजपा में अपना अस्तित्व बनाने में व्यस्त: हंसा अंबर दाढ़े

महापौर भाजपा में अपना अस्तित्व बनाने में व्यस्त: हंसा अंबर दाढ़े
राजनीति
26-Jun-26
भाजपा की सरकार में अब पानी के लिए भी परेशान हुई जनता

छिन्दवाड़ा

भाजपा की सरकार में अब जनता पानी के लिए भी त्राहि-त्राहि है। भरपूर और बढ़ा हुआ टैक्स वसूलने के बाद भी जनता को पीने का पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा। नागरिक बूंद-बूंद को तरस रहे और महापौर भाजपा में अपने अस्तित्व को स्थापित करने में जुटे हैं। कभी भोपाल तो कभी जंगल सफारी का आनंद लेने में मस्त है और जनता पानी के लिए त्रस्त है। हर दिन आधा शहर पेयजल आपूर्ति से अछूता रहता है। यहां किसी का ध्यान नहीं, क्योंकि जिम्मेदार मोदी-मोहन गाथा में व्यस्त है। उक्त उदगार नेता प्रतिपक्ष श्रीमती हंसा अम्बर दाढ़े ने पेयजल संकट पर व्यक्त किए।

श्रीमती दाढ़े ने जारी बयान में कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में माचागोरा जलाशय से शहर में पेयजल आपूर्ति परियोजना को जीवनरेखा बनाया। भाजपा की सरकार ने पेयजल संकट से निबटने के लिए कोई कारगार व स्थाई स्रोत का निर्माण नहीं किया। निर्माण की बात तो दूर भाजपा उन जल स्रोतों का भी रखरखाव करने में असमर्थ है। 

नगर निगम की हर परिषद बैठक में कांग्रेस पार्षद लगातार जल संकट का मुद्दा उठाते आ रहे हैं। कांग्रेस ने दो से तीन बार जनआंदोलन भी किए, लेकिन न सरकार जागी और ना ही महापौर को होश आया और ना तो सांसद ने कोई सुध ली। और न ही प्रशासन ने कोई ठोस कदम उठाया। समग्र लापरवाही का परिणाम यह हुआ कि जनता जल संकट से जूझ रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पानी पर लगातार टैक्स बढ़ाया जा रहा है, तो जनता को उसके बदले पानी क्यों नहीं मिल रहा? जनता अधिक टैक्स दे रही, लेकिन बदले में उसे न पर्याप्त पानी मिल रहा है और न ही जवाब। आज आवश्यकता आरोप-प्रत्यारोप की नहीं, बल्कि तत्काल समाधान की है। प्रशासन और सरकार को राजनीतिक भेदभाव से ऊपर उठकर छिंदवाड़ा की जनता को नियमित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना चाहिए। जनता ने टैक्स सुविधा के लिए दिया है, परेशानी झेलने के लिए नहीं।

Share News On