रंगीन खापा में जल संरक्षण के लिए दिलाई शपथ और किया संवाद
छिंदवाड़ा
09-Apr-26
ग्रामीणों को पोस्टर के माध्यम से जल संरक्षण की दी जानकारी
छिंदवाड़ा
रंगीनखापा में नवांकुर समिति अपूर्वा फाऊंडेशन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे जल संरक्षण पर संवाद करते हुए परामर्शदाता श्यामल राव ने कहा की जून तक चलने वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन अभियान में सार्वभौमिक विरासत एवं जल स्त्रोतों के संरक्षण के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आज के समय में पानी अमूल्य है इसे सहेजना ओर संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है।

संजय साहू ने कहा की जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत् विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों को पोस्टर के माध्यम से जल का दुरूपयोग रोकने और जल संरक्षण करना बताया गया। साथी ही जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम मे प्रस्फुटन समिति के सचिव मनोज साहू, कोटलबर्री समिति के अध्यक्ष राहुल अवस्थी, प्राचार्य राजू गणवीर, शा.मा.शाला. के शिक्षक एसके पाटिल, चंदन परिहार एवं ग्रामीण जनो का सराहनीय सहयोग रहा।