Home News Helpline Classified Jobs About Contact

शुक्रवार 10 अप्रैल को सिंधु भवन में होम्योपैथिक शिविर

शुक्रवार 10 अप्रैल को सिंधु भवन में होम्योपैथिक शिविर
छिंदवाड़ा
09-Apr-26
छिंदवाड़ा

विश्व में असाध्य रोगों से करोड़ों लोगों का उपचार करने वाली विश्वप्रसिद्ध दवा होम्योपैथी के जनक, जर्मन के प्रसिद्ध डॉक्टर डॉ. सैमुअल हनेमन के जन्मदिवस पर होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ;भ्ड।प्द्ध की छिंदवाड़ा इकाई द्वारा 10 अप्रैल शुक्रवार को सिंधु भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वरिष्ठ डॉक्टर कृष्णा हरजानी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में अनुभवी चिकित्सकों निःशुल्क परामर्श और उपचार किया जाएगा। 

होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया भ्ड।प् यूनिट की अध्यक्ष डॉ. कोमल जायसवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अभय सिन्हा एवं आयुष अधिकारी डॉ. प्रमिला यावतकर की विशेष उपस्थिति रहेगी। डॉ. जायसवाल ने शहर के नागरिकों से अनुरोध  किया है वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाएँ।
Share News On