एनएसयूआई ने स्थापना दिवस पर किया पौधरोपण
छिंदवाड़ा
09-Apr-26
छिंदवाड़ा
एनएसयूआई के सदस्यों ने संगठन के स्थापना दिवस पर जिले भर के विभिन्न महाविद्यालयों में पौधरोपण किया। वृक्ष है, तो कल है के नारों के साथ, प्रकृति के सम्मान में, अरावली पर्वत श्रृंखलाओं के सम्मान में, के नारों के साथ छात्र संगठन ने राजा शंकरशाह विश्वविद्यालय के बगीचे में जिला एनएसयूआई अध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी की उपस्थिति में पौधरोपण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से छात्र नेता अर्पित तिवारी, अभिनाश काकोडीया, सतेन्द्र अहिरवार, सूरज विहारे, करण धारे, छात्र नेत्री अंजली भलावी, आयान खान, सरद विश्वकर्मा, कुशल पाल, अमन शिववेदी, हंसराज परतेती, फैजान रजा, शेखर खरपे, अंकित विश्वकर्मा, धनराज यादव, ईशान रजा, हरिकृष्ण उईके, दानिश खान, रेहान अहमद, तौफीक मंसूरी आदि छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
