Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कुलबेहरा नदी के किनारे बन रही थी अवैध शराब, प्रकरण दर्ज

कुलबेहरा नदी के किनारे बन रही थी अवैध शराब, प्रकरण दर्ज
छिंदवाड़ा
05-May-26
जामई में तीन स्थानों पर पकड़ाई अवैध शराब

छिन्दवाडा

कलेक्टर हरेंद्र नारायन के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के निर्देशन में आबकारी वृत छिंदवाड़ा-1 द्वारा उभेगांव के आसपास कुलबेहरा नदी के तट पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण एवं संग्रहण के विरुद्ध कुल 02 आपराधिक प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (च) के अंतर्गत पंजीबद्ध किए गए। मौके से कुल 1400 किलोग्राम लहान एवं 10 बल्क लीटर हाथभट्टी कच्ची शराब बरामद की गई। उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री जी.एल. मरावी, आबकारी आरक्षक जितेंद्र सिंह धुर्वे, राजकुमार सैयाम तथा होमगार्ड के जवान उपस्थित थे।

इसी तरह आबकारी वृत जामई द्वारा क्षेत्र के कुंआझिरी, मुंडीढाना एवं जामई में दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान कुल 03 आपराधिक प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई में 18 बल्क लीटर हाथभट्टी कच्ची मदिरा, 3 बल्क लीटर बीयर एवं 90 एमएल की 8 नग ऑफिसर चॉइस व्हिस्की जब्त की गई। उक्त कार्यवाही में वृत प्रभारी अनिकेत पटेल एवं आरक्षक मिथुन उईके उपस्थित रहे। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध सतत कार्यवाही जारी रहेगी।
Share News On