Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

यदि आपको सिलेंडर नहीं मिल रहा तो 07162-243409 पर करें शिकायत

यदि आपको सिलेंडर नहीं मिल रहा तो 07162-243409 पर करें शिकायत
छिंदवाड़ा
18-Apr-26
प्रशासन रख रहा छिंदवाड़ा में गैस एजेंसियों पर नजर

छिन्दवाडा 

कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति अधिकारी छिंदवाड़ा श्रीमती गंगा कुमरे एवं सहायक आपूर्ति अधिकारी छिंदवाड़ा (शहरी) राघवेन्द्र सिंह लिल्होरे द्वारा लगातार शहर में भ्रमण कर गैस एजेंसियों की सतत निगरानी की जा रही है। साथ ही सभी गैस एजेंसी संचालकों को गैस रिफिल की होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्देशों के अनुरूप गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस रिफिल उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गैस रिफिल घर बैठे ही प्राप्त करें और अनावश्यक रूप से गैस एजेंसी कार्यालय या गैस गोदाम पर एकत्रित न हों। साथ ही उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि गैस एजेंसियों द्वारा लगातार होम डिलीवरी की व्यवस्था बनाए रखी जा रही है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा गैस की कालाबाजारी, रिफिलिंग या अवैध संग्रहण किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना खाद्य विभाग के कक्ष क्रमांक- 09 एवं टोल फ्री नंबर 07162-243409 पर दर्ज कराई जा सकती है। शिकायतकर्ता की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।
Share News On